इब्राहिम अली खान को नहीं, इस एक्टर को डेट कर रहीं हैं पलक तिवारी

बिजली बिजली फेम पलक तिवारी की पहले सैफ अली खान और अमृता के बेटे इब्राहिम खान के साथ डेटिंग की खबरें आई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद क्लियर किया है कि वो इब्राहिम नहीं वेदांग रायना को डेट कर रही हैं.

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान और टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने उस वक्त पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था जब दोनों को एक था जब दोनों एक ही रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था. अगल ही दिन सोशल मीडिया में दोनों की जमकर तस्वीरें वायरल हुई थीं. वहीं इनके अफेयर की चर्चा पूरे मीडिया में फैल गई थी. लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इनके अफेयर की खबरें बिल्कुल गलत हैं. अगर ये दोनों आपसे कहें कि हम सिर्फ दोस्त हैं. तो प्लीज मान लीजिएगा. क्योंकि एक्ट्रेस पलक तिवारी इब्राहिम को नहीं बल्कि आर्चीज फेम वेदांग रायना को डेट कर रही हैं.



वेदांग से कैसे मिली पलक?

पलक तिवारी वेदांग रायना के साथ रिलेशनशिप में हैं, ये सुनकर आपको शॉक तो जरूर लग रहा होगा, है ना? तो फिक्र मत कीजिए हम आपको बताते हैं इस अफेयर की शुरुआत कब और कैसे हुई. दरअसल वेदांग और पलक एक ही टैलेंट कंपनी से जुड़े हैं. पलक और वेदांग की मुलाकात इसी टैलेंट कंपनी की एक प्राइवेट पार्टी में हुई थी. पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, जिसके बाद दोनों को अकसर ही प्राइवेट पार्टीज में साथ देखा जाता रहा है. खबरें हैं कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन मीडिया को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई.

श्वेता ने अप्रूव की बेटी की 'च्वाइस'

पलक और वेदांग के रिश्ते पर जब श्वेता तिवारी से पूछा गया कि वो क्या सोचती हैं तो एक्ट्रेस ने खुशी जताते हुए कहा कि 'ये जाहिर सी बात है कि अभी ही दोनों के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत हुई है. तो इतनी जल्दी इस रिलेशनशिप पर बात करना सही नहीं होगा. पलक जो भी च्वाइस लेगी उस पर मुझे खुशी ही होगी.'

वहीं जब पलक की टीम ने दोनों के कपल होने की बात को नकार दिया. टीम ने कहा कि 'ये सिर्फ एक और अफवाह है.' आपको बता दें कि पलक ने हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली से शोबिज की दुनिया में कदम रखा था. जल्दी ही एक्ट्रेस अरबाज खान और तनीषा मुखर्जी के साथ रोजी: द सैफरन चैप्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं. वहीं वेदांग जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज से करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

Alpha Max Male Enhancement

  Primal Beast Male Enhancement Gummies Surveys (Be careful!!) Free Preliminary 'Nutra Shelter Base Monster! In addition to Chewy cand...